rrks-logo
Top
स्थापना दिवस के उपलक्ष में विशाल रक्तदान शिविर

स्थापना दिवस के उपलक्ष में विशाल रक्तदान शिविर

2021-02-19
Posted by: RRKS Admin

आज 21वीं सदी में विज्ञान बहुत सक्षम हो चुका है और अब तो प्रयोगशाला में मानवता के काम आने वाली दवाइयां, वैक्सीन और एंटीबायोटिक भी तैयार की जा चुकी है, परंतु जिंदा रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी रक्त को अभी तक प्रयोगशाला में नहीं बनाया जा सका है। रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है, इसीलिए रक्त कमी को केवल रक्तदान के द्वारा ही पूरा किया जा सकता है। यह भी सत्य है की रक्त की कमी को एक दिवस के रक्तदान से पूरा नहीं किया जा सकता है ।

भारत में हर साल करीब 120 लाख यूनिट  रक्त की आवश्यकता होती है, प्रतिदिन के हिसाब से 38 हजार से अधिक ब्लड यूनिट की हर रोज आवश्यकता है परंतु हमारे समाज में आम लोगों के बीच  जागरूकता की कमी से 90 लाख यूनिट ब्लड की उपलब्ध हो पाता है। जिससे 30 लाख यूनिट ब्लड की कमी से न जाने कितने मासूमों की मृत्यु हो जाती है।  

इसी रक्त की कमी को पूरा करने समाज की सेवा के लिए तत्पर धर्म तथा जाति से बढ़कर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने अपनी स्थापना दिवस के अवसर पर 3 मार्च 2021 को  विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। जिससे समाज के सभी युवाओं को एक प्रकार के सामाजिक मंच पर इकट्ठा लाकर उनको रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करना, जागरूकता फैलाना, सामाजिक प्रेम बढ़ाना जैसी भावनाओं के साथ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा इस प्रकार के विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

आपको याद दिला दें की यह पहली बार नहीं है जब श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने समाज में इस स्तर से आगे बढ़ते हुए ऐसे सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया हो। पूर्व दिनों में वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप जी के 480 वा जन्मदिवस के अवसर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सरकार के आह्वान पर कोरोना काल में बढ़-चढ़कर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। समय-समय पर इसी तरह की विचारधारा के साथ समाज के सभी वर्गों को अपने साथ लिए सेना अपना सहयोग अपने देश के लिए करती आई है और करती रहेगी। इसी तरह देश में अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए समाज के सभी जाति धर्म के लोगों से  प्रार्थना है,सभी जन समुदाय इस विशाल रक्तदान शिविर में भाग लेकर पूरे देश की एकता को प्रदर्शित करें। 

रक्तदान महादान

विश्व स्वास्थ संगठन के आंकड़ों के अनुसार केवल 2% और अधिक रक्त दाताओं का योगदान कई लोगों की जान बचा सकता है, परंतु जागरूक ना होने के कारण लोगों में भ्रम का माहौल बना हुआ है।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में समाज के युवाओं को रक्तदान से जुड़ी  जानकारी जैसे रक्तदान के फायदे, रक्त परीक्षण, दाता-प्राप्तकर्ता की सुरक्षा, रक्तदान के स्तर की तैयारी और निष्कासन के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

देशहित की भावना को सर्वोपरि रखते हुए आपके द्वारा दान की जाने वाली रक्त की प्रत्येक बूंद किसी भी दान से अधिक कीमती है यह मानवता के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपके जीवन का महादान है। जो व्यक्ति बिना किसी आर्थिक लाभ के रक्तदान  रक्तदान जैसा महादान करके कई मासूमों की जान बचा सकता है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना समाज के ऐसे लोगों के प्रति जो रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं उनको हमेशा अपना सम्मान प्रकट करती है। 

 यह लोग रक्तदान कर सकते हैं -

  • 50 किलो से अधिक वजन के लोग रक्तदान कर सकते हैं
  • रक्त में 12.5 ग्राम  या इससे अधिक हिमोग्लोबिन  का स्तर हो 
  • 18 से 60 साल तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति


धन्यवाद ।

 सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (राष्ट्रीय अध्यक्ष)

 श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना

नए भारत के निर्माण तथा भविष्य का आधार बनाने के लिए हमसे जुड़े

Home

About us

Donate us

Contact us